कासगंज: कोतवाली सोरो पुलिस ने ₹10,000 के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, आरोपी को भेजा गया जेल
कासगंज जिले की कोतवाली सोरों पुलिस ने 10 हजार के फरार इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार इनामी अभियुक्त का नाम हाकिम सिंह पुत्र यादराम है। अपराधी जिला बदायूं के थाना सहसवान के कुकरईया गाँव का रहने वाला है। गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ 10 अपराधिक मामले दर्ज है। जिसे पुलिस ने जेल भेजा है। जानकारी रविवार शाम 5 बजे मिली है। *