सुसनेर: कांग्रेस ने विष्णु पाटीदार के समर्थन में निकाली रैली, स्टेट बैंक चौराहे पर सभा को संबोधित किया
सुसनेर नप अध्यक्ष परिषद के उपचुनाव को लेकर शुक्रवार शाम को 7 बजे कांग्रेस ने प्रत्याशी विष्णु पाटीदार के समर्थन में डाक बंगला रोड से इतवारीया तक रैली निकालकर के जनसंपर्क किया। स्टेट बैंक चौराहे पर आमसभा को पूर्व मंत्री व विधायक जयवर्धन सिंह, तराना विधायक महेश परमार, महिदपुर विधायक दिनेश जैन, सुसनेर विधायक भैरोसिंह परिहार बापू ने सम्बोधित किया।