फतुहा: फतुहा के पूर्व थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज का नई दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में निधन
Fatwah, Patna | Sep 26, 2025 फतुहा के पूर्व थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज कि दिल्ली के गंगा राम हॉस्पिटल में शुक्रवार की शाम निधन हो गया है। इस दुखद खबर से फतुहा में शोक की लहर दौड़ गई है। वे करीब 1 महीने से डेंगू से पीड़ित थे। 15 अगस्त को फतुहा थाना में बड़े उत्साह के साथ झंडोतोलन किया था। 20 अगस्त के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी जांच उपरांत डेंगू की शिकायत मिली। दिल्ली मे उनकी मौत हो गयी है।