धनरुआ: धनरुआ में 4000 लीटर महुआ घोल नष्ट, पांच गिरफ्तार
धनरुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार की शाम करीब 4 बजे शराबबंदी कानून के तहत विशेष छापेमारी अभियान चलाकर करीब 4000 लीटर अर्धनिर्मित महुआ घोल नष्ट किया और अभियान के दौरान शराब सेवन के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि डोमनबिघा,ननौरी,नंदपुरा,सेवदाहा और सदिशोपुर गांवों में कार्रवाई की गई। गिरफ्तार सभी लोगों का चिकित