Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ

श्योपुर: समाज में महिलाओं को मिलता है देवी का दर्जा-चौकसे, शिशु मंदिर में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित

Sheopur, Sheopur | Nov 1, 2025
श्योपुर। शहर की रेलवे कॉलोनी में स्थित सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर श्योपुर में शनिवार को दोपहर 03 बजे सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ सीमा चौकसे, शिक्षक शोभा सोनी मौजूद रही वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता चन्द्रकला शर्मा ने की एवं विशिष्ट वक्ता के रूप में ऊंषा दांतरे उपस्थित थी।

MORE NEWS

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान की शुरूआत
युवाओं ने ली नशामुक्त समाज की शपथ
  ------
 उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश शासन तथा पुलिस मुख्यालय भोपाल (नारकोटिक्स विंग) के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के कुशल निर्देशन में जिले के शासकीय महाविद्यालयों में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस (शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय) श्योपुर में इस अभियान का शुभारंभ किया गया। यह 15 दिवसीय विशेष अभियान आगामी 30 जुलाई तक निरंतर संचालित रहेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य युवा वर्ग और समाज को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना है। 
 कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए लीड कॉलेज प्राचार्य डॉ. ओ.पी. शर्मा ने बताया कि सभी शासकीय एवं अशासकीय कॉलेजों में विद्यार्थियों के माध्यम से सघन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। 

अभियान के शुभारंभ अवसर पर नशामुक्ति समाज बनाने के लिए सामुहिक रूप से संकल्प लिया गया। महाविद्यालय के रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. भूपेन्द्र हरदेनिया एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रेमचंद एक्का ने संयुक्त रूप से उपस्थित समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों, स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं को जीवन भर नशीले पदार्थों से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की सामूहिक शपथ दिलाई। 

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. भूपेन्द्र हरदेनिया ने बताया कि इस 15 दिवसीय अभियान के तहत आने वाले दिनों में युवाओं के लिए कई रचनात्मक व रोचक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।  इसके अंतर्गत 16 जुलाई को नशा मुक्ति जागरूकता रील्स, मेकिंग व शॉर्ट फिल्म प्रदर्शन, 17 जुलाई को विशेष अवेयरनेस व्याख्यान तथा 21 जुलाई को वृहद स्तर पर निबंध, चित्रकला, पेंटिंग, स्लोगन, रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान की शुरूआत युवाओं ने ली नशामुक्त समाज की शपथ ------ उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश शासन तथा पुलिस मुख्यालय भोपाल (नारकोटिक्स विंग) के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के कुशल निर्देशन में जिले के शासकीय महाविद्यालयों में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस (शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय) श्योपुर में इस अभियान का शुभारंभ किया गया। यह 15 दिवसीय विशेष अभियान आगामी 30 जुलाई तक निरंतर संचालित रहेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य युवा वर्ग और समाज को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए लीड कॉलेज प्राचार्य डॉ. ओ.पी. शर्मा ने बताया कि सभी शासकीय एवं अशासकीय कॉलेजों में विद्यार्थियों के माध्यम से सघन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। अभियान के शुभारंभ अवसर पर नशामुक्ति समाज बनाने के लिए सामुहिक रूप से संकल्प लिया गया। महाविद्यालय के रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. भूपेन्द्र हरदेनिया एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रेमचंद एक्का ने संयुक्त रूप से उपस्थित समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों, स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं को जीवन भर नशीले पदार्थों से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की सामूहिक शपथ दिलाई। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. भूपेन्द्र हरदेनिया ने बताया कि इस 15 दिवसीय अभियान के तहत आने वाले दिनों में युवाओं के लिए कई रचनात्मक व रोचक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके अंतर्गत 16 जुलाई को नशा मुक्ति जागरूकता रील्स, मेकिंग व शॉर्ट फिल्म प्रदर्शन, 17 जुलाई को विशेष अवेयरनेस व्याख्यान तथा 21 जुलाई को वृहद स्तर पर निबंध, चित्रकला, पेंटिंग, स्लोगन, रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

सांदीपनि विद्यालय में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा आज से
विविध शैक्षिक व सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी
  -----
भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने तथा विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास करने के उद्देश्य से सांदीपनि विद्यालय श्योपुर में 15 जुलाई से 29 जुलाई तक गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान विद्यालय में विभिन्न शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।

विद्यालय प्राचार्य श्री अशोक कुमार खंडेलवाल ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में गुरु के प्रति श्रद्धा, भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान तथा नैतिक मूल्यों का विकास करना है। उन्होंने बताया कि पखवाडे के दौरान मेरे जीवन में गुरु विषय पर भाषण एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता, संस्कृत श्लोक वाचन, भजन एवं गुरु वंदना जैसे प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। साथ ही विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए योगाभ्यास, ध्यान एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। 

  उन्होंने बताया कि विद्यालय परिवार द्वारा आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है तथा सभी कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ पूर्ण कर ली गई हैं। 

विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों से आयोजन में सहभागिता कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, गुरु-शिष्य परंपरा और जीवन मूल्यों से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया जाएगा।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

सांदीपनि विद्यालय में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा आज से विविध शैक्षिक व सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी ----- भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने तथा विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास करने के उद्देश्य से सांदीपनि विद्यालय श्योपुर में 15 जुलाई से 29 जुलाई तक गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान विद्यालय में विभिन्न शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। विद्यालय प्राचार्य श्री अशोक कुमार खंडेलवाल ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में गुरु के प्रति श्रद्धा, भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान तथा नैतिक मूल्यों का विकास करना है। उन्होंने बताया कि पखवाडे के दौरान मेरे जीवन में गुरु विषय पर भाषण एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता, संस्कृत श्लोक वाचन, भजन एवं गुरु वंदना जैसे प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। साथ ही विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए योगाभ्यास, ध्यान एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि विद्यालय परिवार द्वारा आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है तथा सभी कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ पूर्ण कर ली गई हैं। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों से आयोजन में सहभागिता कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, गुरु-शिष्य परंपरा और जीवन मूल्यों से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया जाएगा। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

दस्तक अभियान शुरू, 31 अगस्त तक चलेगा अभियान
जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम से हुआ शुभारंभ
------
श्योपुर जिले में दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान शुरू हो गया है, जिसके तहत स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त टीमे शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को न केवल विटामिन-ए की खुराक पिलाने घर-घर दस्तक देंगी, बल्कि बाल्यकाल की बीमारियों की पहचान कर उनका उपचार प्रबंधन सुनिश्चित करेंगी। यह अभियान 31 अगस्त तक आयोजित होगा। 

दस्तक अभियान का औपचारिक शुभारंभ गत दिवस जिला चिकित्सालय श्योपुर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से हुआ। जिसमें अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शशांक भूषण, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री महावीर सिंह सिसोदिया, सांसद प्रतिनिधि श्री सुजीत गर्ग, सिविल सर्जन डॉ एसएन बिंदल, टीकाकरण अधिकारी डॉ मुकेश मीणा आदि के द्वारा 5 वर्ष से छोटे बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की गई। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग ने कहा कि शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वस्थ रखने और कुपोषण मुक्त समाज बनाने में दस्तक अभियान की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई ने कहा कि अभियान के तहत बच्चों को विटामिन-ए की खुराक दी जायेगी, गंभीर एनीमिया, निमोनिया और दस्त रोग से पीड़ित बच्चों की घर-घर जाकर चिन्हित कर उपचार प्रदान किया जायेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शशांक भूषण ने कहा कि  अपने बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए घर-घर आने वाली स्वास्थ्य टीमों को पूर्ण सहयोग प्रदान करें तथा बच्चों को विटामिन-ए की खुराक अवश्य पिलायें। 

 भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री महावीर सिंह सिसोदिया ने कहा कि 45 दिन चलने वाले इस अभियान के तहत ओआरएस के पैकेट, जिंक की गोलियां और आवश्यकतानुसार आयरन सिरप का निशुल्क वितरण किया जायेगा। अभियान में सभी का सहयोग आवश्यक है।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

दस्तक अभियान शुरू, 31 अगस्त तक चलेगा अभियान जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम से हुआ शुभारंभ ------ श्योपुर जिले में दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान शुरू हो गया है, जिसके तहत स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त टीमे शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को न केवल विटामिन-ए की खुराक पिलाने घर-घर दस्तक देंगी, बल्कि बाल्यकाल की बीमारियों की पहचान कर उनका उपचार प्रबंधन सुनिश्चित करेंगी। यह अभियान 31 अगस्त तक आयोजित होगा। दस्तक अभियान का औपचारिक शुभारंभ गत दिवस जिला चिकित्सालय श्योपुर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से हुआ। जिसमें अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शशांक भूषण, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री महावीर सिंह सिसोदिया, सांसद प्रतिनिधि श्री सुजीत गर्ग, सिविल सर्जन डॉ एसएन बिंदल, टीकाकरण अधिकारी डॉ मुकेश मीणा आदि के द्वारा 5 वर्ष से छोटे बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग ने कहा कि शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वस्थ रखने और कुपोषण मुक्त समाज बनाने में दस्तक अभियान की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई ने कहा कि अभियान के तहत बच्चों को विटामिन-ए की खुराक दी जायेगी, गंभीर एनीमिया, निमोनिया और दस्त रोग से पीड़ित बच्चों की घर-घर जाकर चिन्हित कर उपचार प्रदान किया जायेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शशांक भूषण ने कहा कि अपने बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए घर-घर आने वाली स्वास्थ्य टीमों को पूर्ण सहयोग प्रदान करें तथा बच्चों को विटामिन-ए की खुराक अवश्य पिलायें। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री महावीर सिंह सिसोदिया ने कहा कि 45 दिन चलने वाले इस अभियान के तहत ओआरएस के पैकेट, जिंक की गोलियां और आवश्यकतानुसार आयरन सिरप का निशुल्क वितरण किया जायेगा। अभियान में सभी का सहयोग आवश्यक है। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

ई-रिक्शा चालन प्रशिक्षण का सीईओ ने किया अवलोकन
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में स्वसहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से वीर सावरकर स्टेडियम में दिये जा रहे ऑन फील्ड प्रशिक्षण का सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा अवलोकन किया गया।
इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही समूह की महिलाओं से चर्चा कर प्रशिक्षण तथा प्रशिक्षण उपरांत ई-रिक्शा चलाये जाने के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर डीपीएम एनआरएलएम श्री सोहनकृष्ण मुदगल तथा आरसेटी प्रबंधक उपस्थित रहें। 

उल्लेखनीय है कि एनआरएलएम अंतर्गत समूहों को विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों से जोडा जा रहा है। इसी क्रम में समूह की 25 महिलाओं को ई-रिक्शा चालन का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण (आरसेटी) के माध्यम से दिया जा रहा है। बायपास रोड स्थित आरसेटी में इन हाउस प्रशिक्षण के साथ ही वीर सावरकर स्टेडियम श्योपुर में इन महिलाओं को ऑन फील्ड प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है तथा भौतिक रूप से ई-रिक्शा चलाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षित सभी 25 महिलाओं को शासन की योजना के तहत बैंको से ई-रिक्शा क्रय करने के लिए बैंक ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
NRLM 
#JansamparkMP
#sheopur

ई-रिक्शा चालन प्रशिक्षण का सीईओ ने किया अवलोकन ----- कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में स्वसहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से वीर सावरकर स्टेडियम में दिये जा रहे ऑन फील्ड प्रशिक्षण का सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही समूह की महिलाओं से चर्चा कर प्रशिक्षण तथा प्रशिक्षण उपरांत ई-रिक्शा चलाये जाने के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर डीपीएम एनआरएलएम श्री सोहनकृष्ण मुदगल तथा आरसेटी प्रबंधक उपस्थित रहें। उल्लेखनीय है कि एनआरएलएम अंतर्गत समूहों को विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों से जोडा जा रहा है। इसी क्रम में समूह की 25 महिलाओं को ई-रिक्शा चालन का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण (आरसेटी) के माध्यम से दिया जा रहा है। बायपास रोड स्थित आरसेटी में इन हाउस प्रशिक्षण के साथ ही वीर सावरकर स्टेडियम श्योपुर में इन महिलाओं को ऑन फील्ड प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है तथा भौतिक रूप से ई-रिक्शा चलाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षित सभी 25 महिलाओं को शासन की योजना के तहत बैंको से ई-रिक्शा क्रय करने के लिए बैंक ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh NRLM #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

जिला चिकित्सालय श्योपुर में दस्तक अभियान का शुभारंभ
14 जुलाई से 31 अगस्त तक संचालित होगा अभियान
 -----
जिला चिकित्सालय श्योपुर परिसर में आज बच्चों को एनीमिया और मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से 14 जुलाई से 31 अगस्त तक आयोजित दस्तक अभियान का आधिकारिक रूप से शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शशांक भूषण, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री महावीर सिंह सिसोदिया, सांसद प्रतिनिधि श्री सुजीत गर्ग, सिविल सर्जन डॉ एसएन बिंदल, टीकाकरण अधिकारी डॉ मुकेश मीणा आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर 5 वर्ष से छोटे बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग ने कहा कि शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वस्थ रखने और कुपोषण मुक्त समाज बनाने में दस्तक अभियान की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई ने कहा कि अभियान के तहत बच्चों को विटामिन-ए की खुराक दी जायेगी, गंभीर एनीमिया, निमोनिया और दस्त रोग से पीड़ित बच्चों की घर-घर जाकर चिन्हित कर उपचार प्रदान किया जायेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शशांक भूषण ने कहा कि  अपने बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए घर-घर आने वाली स्वास्थ्य टीमों को पूर्ण सहयोग प्रदान करें तथा बच्चों को विटामिन-ए की खुराक अवश्य पिलायें।

 भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री महावीर सिंह सिसोदिया ने कहा कि 45 दिन चलने वाले इस अभियान के तहत ओआरएस के पैकेट, जिंक की गोलियां और आवश्यकतानुसार आयरन सिरप का निशुल्क वितरण किया जायेगा। अभियान में सभी का सहयोग आवश्यक है।

सीएचसी विजयपुर में भी हुआ कार्यक्रम

दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान के शुभारंभ अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केेन्द्र विजयपुर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजयपुर श्री शुभम मुदगल, श्री कैलाश सिरोठिया, श्री दिनेश शर्मा आदि उपस्थित रहें। इस अवसर पर बीएमओ डॉ राघवेन्द्र कर्ण द्वारा अभियान के संबंध में संचालित की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई तथा बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाकर अभियान की शुरूआत की गई।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

जिला चिकित्सालय श्योपुर में दस्तक अभियान का शुभारंभ 14 जुलाई से 31 अगस्त तक संचालित होगा अभियान ----- जिला चिकित्सालय श्योपुर परिसर में आज बच्चों को एनीमिया और मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से 14 जुलाई से 31 अगस्त तक आयोजित दस्तक अभियान का आधिकारिक रूप से शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शशांक भूषण, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री महावीर सिंह सिसोदिया, सांसद प्रतिनिधि श्री सुजीत गर्ग, सिविल सर्जन डॉ एसएन बिंदल, टीकाकरण अधिकारी डॉ मुकेश मीणा आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर 5 वर्ष से छोटे बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग ने कहा कि शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वस्थ रखने और कुपोषण मुक्त समाज बनाने में दस्तक अभियान की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई ने कहा कि अभियान के तहत बच्चों को विटामिन-ए की खुराक दी जायेगी, गंभीर एनीमिया, निमोनिया और दस्त रोग से पीड़ित बच्चों की घर-घर जाकर चिन्हित कर उपचार प्रदान किया जायेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शशांक भूषण ने कहा कि अपने बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए घर-घर आने वाली स्वास्थ्य टीमों को पूर्ण सहयोग प्रदान करें तथा बच्चों को विटामिन-ए की खुराक अवश्य पिलायें। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री महावीर सिंह सिसोदिया ने कहा कि 45 दिन चलने वाले इस अभियान के तहत ओआरएस के पैकेट, जिंक की गोलियां और आवश्यकतानुसार आयरन सिरप का निशुल्क वितरण किया जायेगा। अभियान में सभी का सहयोग आवश्यक है। सीएचसी विजयपुर में भी हुआ कार्यक्रम दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान के शुभारंभ अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केेन्द्र विजयपुर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजयपुर श्री शुभम मुदगल, श्री कैलाश सिरोठिया, श्री दिनेश शर्मा आदि उपस्थित रहें। इस अवसर पर बीएमओ डॉ राघवेन्द्र कर्ण द्वारा अभियान के संबंध में संचालित की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई तथा बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाकर अभियान की शुरूआत की गई। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026