जबलपुर: पुराने गेहूं की 'रीसाइकिल' पर प्रशासन का पहरा, कलेक्टर ने निकासी पर रोक लगाई, बिचौलियों में हड़कंप
जबलपुर में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और बिचौलियों के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। पूर्व में हुए बड़े घपलों और घोटालों के दाग धोने के लिए कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने जिले के गोदामों में पहले से भंडारित गेहूं की निकासी पर उपार्जन अवधि तक पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दि