नोखा: नोखा पुलिस ने 913 ग्राम डोडा पोस्त चूरा और 53.7 ग्राम अफीम के साथ दो लोगों को पकड़ा
Nokha, Bikaner | Aug 11, 2026 नोखा थाना पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई करते हुए 913 ग्राम डोडा पोस्त चूरा और 53.7 ग्राम अफीम जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा और नोखा