2016 की तर्ज पर बाढ़ राहत कार्य चलाए प्रशासन, हर पीड़ित परिवार को मिले ₹7,000 की सहायता: धनंजय यादव
आरा:
आरा सदर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला पार्षद धनंजय यादव ने वर्ष 2016 की प्रलयंकारी बाढ़ की तर्ज पर व्यापक स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के मंत्री, सांसद, डीएम, एसडीएम, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी एवं संबंधित सीओ को पत्र प्रेषित कर तत्काल ठोस कदम उठाने का आग्रह किया है।
Arrah, Bhojpur | Sep 7, 2026