उचकागांव: मीरगंज में खुला नाला बना हादसों का कारण, प्रशासन बेखबर
मीरगंज: नगर परिषद क्षेत्र में जगह-जगह खुले छोड़े गए नालों ने स्थानीय निवासियों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। मुख्य मार्गों और रिहायशी इलाकों के बीच से गुजर रहे इन नालों पर ढक्कन न होने से हर समय किसी बड़े हादसे का डर बना रहता है। विशेषकर शाम के समय अंधेरे में राहगीरों और वाहन चालकों के लिए ये नाले 'डेथ ट्रैप' साबित हो रहे हैं।