पालकोट: पालकोट में वज्रपात से तीन मवेशियों की मौत, चरवाहे रहे सुरक्षित
Palkot, Gumla | Apr 7, 2026 पालकोट प्रखंड के मुरई टोली गांव में मंगलवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से तीन मवेशियों की मौत हो गई, जबकि चरवाहे बाल-बाल बच गए। घटना करीब तीन बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गांव के सुनीत किसपोटा और मेनोन किसपोटा अपनी-अपनी गायों को चराने के लिए पास के जंगल में गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई।