आरा,भोजपुर
श्रीनगर भकुरा में विद्यालय को छत भरभरा कर गीरा,आइसा,RYA और माले की संयुक्त टीम जांच में पहुंची
--
आरा मुफ्फसिल प्रखंड के श्रीनगर भकुरा में स्थित इंदिरा आवास प्राथमिक विद्यालय का छत अचानक से भरभरा कर गिर गया,गलीमत रही की किसी की हताहत नहीं हुई वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी
इस घटना को जानकारी मिलते ही छात्र संगठन आइसा, RYA और माले की संयुक्त टीम घटना की जांच करने पहुंची!
जांच के दौरान पाया गया कि विद्यालय सुचारु रूप से चल रहा तब ही अचानक से छत के टुकड़े गिरने लगे आनन फानन में बच्चों को बाहर निकाला गया तब ही पूरी छत भरभरा के गिर गई!
इस घटना के बाद जांच दल में माले के केंद्रीय कमेटी सदस्य और लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी राजू यादव ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर सीधा आरोप लगाया कि इस सरकार में शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है भोजपुर सहित राज्य भर के स्कूलों की हालत खराब है पर सरकार हवाबाज़ी करने में मशगूल है!
वही टीम में शामिल अगियांव के पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन ने कहा कि हमारी आइसा RYA की टीम एक हफ्ते पहले ही जांच कर विद्यालय प्रधान को सूचित कर चेताया था कि स्कूल की छत कभी भी गिर सकती है और बड़ी हताहत हो सकती है फिर भी विद्यालय प्रधान और इसके जिम्मेदार विभाग कोई कार्रवाई नहीं किया,ये तो गलीमत रहा कि कोई बच्चा या शिक्षक की कोई हताहत नहीं हुई,जिस रूम की छत गिरी है वह महज पांच सात साल पहले ही बनाई गई थी
यह सीधा तौर पर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी है
जांच दल के द्वारा मांग की गई कि जल्द से जल्द इसे ठीक किया जाए और जवाबदेह व्यक्ति पर कार्रवाई किया जाए
वही जांच दल में अन्य नेताओं ने कहा कि देशव्यापी स्कूल जांच अभियान चल रहा है भोजपुर के दर्जनों स्कूलों की जांच की जा चुकी लगभग सभी स्कूलों में कमियां और खामियां निकल रही है,कही रूम की कमी है तो कही शिक्षक की,कही शौचालय नहीं है तो कही खेल मैदान और स्कूल तक पहुंचने की सड़क नहीं है।
जांच दल की सदस्यों द्वारा कहा गया कि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो बिहार सहित देश भर में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा
इस जांच दल में भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव सहित शिवप्रकाश रंजन,ऐपवा नेत्री संगीता सिंह, RYA जिला सचिव निरंजन केशरी, जिला अध्यक्ष विशाल कुमार,आरा विधानसभा प्रभारी विजय ओझा,आइसा जिला सचिव जयशंकर प्रसाद,जिला अध्यक्ष विकास कुमार अइसा जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार,अनूप कुमार,साहिल अरोड़ा,विवेक यादव,अखिलेश गुप्ता,अमित यादव,धनोज यादव,सुमित कुमार,सागर पासवान,सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे!
Arrah, Bhojpur | Oct 2, 2026