जहानाबाद: अब्दुल बारी नगर भवन में वसंत पंचमी महोत्सव का हुआ आयोजन, सैकड़ों लोग हुए शामिल
कला संस्कृति एवं युवा विभाग और जिला प्रशासन, जहानाबाद के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 7 फरवरी को बसंत पंचमी महोत्सव- 2025 का आयोजन अब्दुल बारी नगर भवन जहानाबाद में किया गया जहां शुक्रवार दिन में करीब 2 बजे तक भी सांस्कृतिक कार्यक्रम जारी रहा। जहां स्थानीय एवं बाहर से आए कलाकारों के द्वारा भव्य प्रस्तुति पेश की गई।