जहानाबाद: शराब मामले में नगर थाने की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, आगे की कार्रवाई जारी है
जहानाबाद नगर थाने की पुलिस ने शराब के मामले में एक आरोपी को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। जिसपर आगे की कार्यवाही जारी है। इस संबंध में पुलिस प्रशासन के द्वारा गुरुवार शाम करीब 6 बजे जानकारी दी है कि उक्त आरोपी एरकी का निवासी कृष्ण दास है जो शराब के नशे में झूम रहा था जिसपर करवाई हुई।