जहानाबाद: बरबट्टा में दो पड़ोसियों के बीच हुई भीषण मारपीट, 8 लोग घायल
जहानाबाद के बरबट्टा में छज्जा निकलने सहित पूर्व के जमीन विवाद को लेकर दो पड़ोसियों में भीषण मारपीट की घटना घटी जिसमें दोनों पक्षों से कुल 8 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गुरुवार रात्रि करीब 10 बजे जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं और एक दूसरे की गलती बता रहें हैं।