आंवला: मोदी-योगी के मिशन को मिली रफ्तार, आंवला की सड़कों पर दौड़ी सैकड़ों साइकिलें, गूंजा स्वस्थ भारत का संदेश
बरेली के आंवला में रविवार को उस समय अनोखा नजारा देखने को मिला, जब क्रीड़ा भारती की ओर से निकाली गई विशाल साइकिल जनजागरूकता रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर आयोजित इस रैली का उद्देश्य 'स्वस्थ भारत, स्वच्छ भारत और पर्यावरण संरक्षण' का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था।