➡️ यात्री बसों पर सघन चैकिंग अभियान*
➡️ त्योहारों के सीजन में अधिक किराया वसूली, ओवरलोड और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई।
प्रमुख कार्रवाई -
▪️ परमिट शर्तों के उल्लंघन पर 1 बस के परमिट निरस्ती हेतु प्रतिवेदन
▪️ बिना बीमा के चल रही 1 स्कूल बस जप्त
▪️ 03 यात्री बसों से ₹51,000/- जुर्माना आरोपित
परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश एवं कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सागर द्वारा सीहोरा टोल के निकट रात्रि चैकिंग की गई।
सभी वाहन स्वामियों से अपील है कि बीमा, फिटनेस, परमिट, पंजीयन, टैक्स, प्रदूषण प्रमाण पत्र सहित सभी दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ रखें।
#Sagar #JanSamparkMP
Sagar, Madhya Pradesh | Nov 12, 2026