पूरनपुर: शेरपुर कला में भाकपा माले की बैठक, 12 फरवरी को मजदूर हड़ताल में करेंगे समर्थन
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के शेरपुर कला में भाकपा माले ने पार्टी कमेटी का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला सचिव कामरेड देवाशीश राय ने कहा कि 12 फरवरी को मजदूरों और किसानों द्वारा मोदी सरकार के चार नए लेबर कोड, बीज कानून, मनरेगा में बदलाव और बिजली के निजीकरण के खिलाफ होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को भाकपा माले का समर्थन है।