सिराथू: दहेज हत्या मामले में फरार चल रहे व्यक्ति को पुलिस ने अहिरारा मोड़ से किया गिरफ्तार
कोखराज थाना क्षेत्र के अहिरारा मोड से पुलिस ने बुधवार दोपहर एक फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।टड़हर हिसामपुर परसखी का रहने वाला पिंटू पटेल पर कोखराज थाने में बीएनएस की धारा के साथ-साथ डीपी एक्ट की धारा दर्ज है।गिरफ्तारी के पश्चात पुलिस ने लिखापढ़ी की औपचारिकता पूरी करते हुए माननीय न्यायालय चालान कर दिया है।