सिराथू: होली से पहले पुलिस ने अझुवा में दबिश देकर 180 लीटर शराब के साथ 2 लोगों को पकड़ा, 20 कुंटल रा मैटेरियल कराया नष्ट
महाकुंभ और होली के दृष्टिगत एसपी के निर्देश पर पुलिस द्वारा सैनी इलाके में मंगलवार अझुवा में दबिश दी गई है।दो लोगों को 180 लीटर अवैध शराब जफ़्त की है।पुलिस ने उन्हीं की निशानदेही पर 20 कुंटल रा मैटेरियल नष्ट कराया है।शराब बनाने के उपकरण, भट्टी, यूरिया तथा फिटकरी जफ़्त की है।आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए चालान कर दिया है।