सिराथू: टेढ़ीमोड के रिहायशी इलाके में नीलगाय पर पालतू कुत्तों ने किया हमला, पुलिस ने किया बचाव
सिराथू इलाके के टेढ़ीमोड में आबादी के बीच बुधवार भोर में जंगल से भटकते हुए एक नीलगाय आ गई थी।पालतू कुत्तों ने उसपर हमला कर घायल कर दिया।फ़ील्ड यूनिट की पुलिस और डायल 112 ने मौके पर पंहुचकर नीलगाय को कुत्तों के झुण्ड से बचाया है।शहज़ातपुर पुलिस चौकी पर लाया गया और वन विभाग के लोगों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया है।