चौरीचौरा: विवाहिता की मौत के मामले में पति और सास को किया गया गिरफ्तार
चौरीचौरा थानाक्षेत्र के ग्राम आमकोल के अंबेडकर टोला में बीते गुरुवार को घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकती मिली विवाहिता की मौत के मामले में चौरीचौरा पुलिस ने रविवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से उनको जेल भेज दिया गया। आमकोल के अंबेडकर टोला में बीते गुरुवार की सुबह एक घर के अंदर 28 वर्षीया विवाहिता नेहा का शव मिला था।