नदबई: घेरा गांव में कडबी में लगी आग, आठ बीघा चारा जलकर हुआ राख
क्षेत्र के घेरा गांव में मंगलवार दोपहर खेत में रखी कडबी में अचानक आग लगने से पशुओं के चारे का बड़ा नुकसान हो गया। आग से पीड़ित करतार सिंह पुत्र लज्जी की करीब आठ बीघा जमीन में एकत्रित कडबी जलकर राख हो गई।