महोबा: महोबा में अदिति यादव पर आपत्तिजनक पोस्ट से नाराज सपाइयों ने SP को सौंपा ज्ञापन
Mahoba, Mahoba | Jun 16, 2026 महोबा में अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने SP कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव व पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हमीरपुर चुंगी निवासी आरोपी पर FIR की मांग की। आरोप है कि 12 जून को कोतवाली में शिकायत के बाद भी केस दर्ज नहीं हुआ।