कासगंज: व्यापारियों ने इंटरलॉक सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन
कासगंज शहर के स्टेट बैंक रोड और नदरई गेट क्षेत्र के व्यापारियों और निवासियों ने कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण को ज्ञापन सौंपकर गलियों में सीसी रोड के बजाय इंटरलॉक सड़क निर्माण कराने की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इंटरलॉक सड़कें भविष्य में मरम्मत और सीवर कार्य के लिए अधिक सुविधाजनक रहेंगी, जबकि सीसी रोड से जलभराव और आवागमन की समस्या बढ़ सकती है।