बागेश्वर धाम सरकार को भाई माना, राखी बांधी… फिर लिया आशीर्वाद बागेश्वर धाम में दिखा आस्था और भाई-बहन के प्रेम का अनोखा संगम
रक्षा सूत्र में बंधा आस्था का अटूट रिश्ता देशभर से पहुंचीं बहनें, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी को बांधी राखी
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बागेश्वर धाम में आस्था, प्रेम और भाई-बहन के रिश्ते की बेहद भावुक तस्वीर देखने को मिली।
देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में बहनें बागेश्वर धाम पहुंचीं। इन बहनों ने बागेश्वर सरकार को अपना भाई मानकर उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और रक्षाबंधन का पर्व मनाया।
चबूतरे पर बैठकर बागेश्वर सरकार ने देशभर से आई बहनों से राखी बंधवाई। राखी बांधते समय बहनों के चेहरों पर खुशी और भावुकता साफ नजर आई। राखी बांधने के बाद बहनों ने बागेश्वर सरकार से आशीर्वाद लिया और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस दौरान बागेश्वर धाम का माहौल किसी बड़े उत्सव से कम नजर नहीं आया। चारों तरफ राखी, श्रद्धा और भाई-बहन के प्रेम की तस्वीर दिखाई दी।
बताया गया कि देश-विदेश में रहने वाली कई बहनें बागेश्वर सरकार को अपना भाई मानती हैं और रक्षाबंधन के अवसर पर धाम पहुंचकर इस रिश्ते को निभाती हैं। इस मौके पर बागेश्वर सरकार की ओर से राखी बांधने वाली बहनों को दक्षिणा भेंट की गई।
रक्षाबंधन के इस अवसर पर सामने आई यह तस्वीर एक भावुक संदेश देती है—
आस्था और विश्वास के रिश्ते दूरी और भौगोलिक सीमाओं के मोहताज नहीं होते।
बागेश्वर धाम में हजारों बहनों की मौजूदगी से पूरा वातावरण भाई-बहन के स्नेह, श्रद्धा और विश्वास से सराबोर नजर आया।
📍 बुंदेली भौकाल न्यूज़
बुंदेलखंड की आवाज़ | सच की आवाज़
#BageshwarDham #BageshwarSarkar #DhirendraKrishnaShastri #RakshaBandhan