चाईबासा–जमशेदपुर मुख्य मार्ग पर केसरगढ़िया गांव स्थित स्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान राजनगर के गानूडीह निवासी 52 वर्षीय सुनील समड तथा बंदूवा निवासी 35 वर्षीय सुजीत प्रधान के रूप में हुई है। घटना के बाद दोनों घायलों को एंबुलेंस से चाईबासा सदर अस्पताल लाया गया।