होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम: मालाखेड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
मालाखेड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रदेशअध्यक्ष के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया।कार्यक्रम के दौरान हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक मुद्दो पर चर्चा की।