अररिया: मोमिन टोला में आपसी विवाद के चलते हुई मारपीट में एक महिला घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jun 21, 2026 अररिया बैरगाछी मोमिन टोला में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट कि घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में रविवार को शाम 6 बजे सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में गम्भीर रूप से घायल महिला का इलाज किया जा रहा है।