ग्वालियर गिर्द: गोली चलाने की थी तैयारी, महाराजपुरा में डकैती की साजिश रच रहे चार आरोपी गिरफ्तार
ग्वालियर में पुलिस ने एक बड़ी डकैती की वारदात होने से पहले ही नाकाम कर दी। पुलिस द्वारा गुरुवार रात 9:30 बजे दी गई जानकारी के अनुसार, महाराजपुरा थाना क्षेत्र में राधा स्वामी सत्संग आश्रम के पास डकैती की साजिश रच रहे चार बदमाशों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया।