विजयीपुर: जगदीशपुर गांव में शिक्षक पर गंभीर आरोप, एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
विजयीपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में एक प्रधानाध्यापक पर मारपीट, लूट व धमकी के गंभीर आरोप लगने से सनसनी फैल गई है। प्रधानाध्यापक संजय सिंह उर्फ कृष्ण प्रताप सिंह समेत तीन लोगों पर रोहित सिंह ने गले से सोने की चेन छीनने, मारपीट व जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर विजयीपुर थाने में कांड संख्या 123/2026 दर्ज कर IPC की विभिन्न धार