दीपका: निर्माणाधीन रेलवे लाइन से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपियों को दीपका पुलिस ने किया गिरफ्तार
Dipka, Korba | May 7, 2026 सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना दीपका पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। दीपका क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन रेलवे लाइन से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।प्रार्थी द्वारा थाना दीपका में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि निर्माणाधीन रेलवे लाइन से लगभग 200 किलोग्राम केबल चोरी हो गई है।