भोरे: भोरे सिसई मंडल में PM के जन्मोत्सव का दिखा अलग अंदाज, भाजपा कार्यकर्ताओं ने याद में कहीं पौधे लगाए, कहीं दिए जलाए
भोरे प्रखंड के सिसई मंडल भोरे में गुरुवार की रात 8:00 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुछ अलग अंदाज में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का 76वां जन्म दिवस मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर कहीं पौधे लगाए तो कहीं अपने घरों में दिया जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने पीपल के पौधे लगाए।