महोबा: श्री बालाजी मंदिर में चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद, चोर ने दानपेटी से नकदी और प्रसाद चुराया, वीडियो हुआ वायरल
Mahoba, Mahoba | Jun 8, 2026 जिला महिला अस्पताल के पास स्थित श्री बालाजी मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। मंदिर के पुजारी गोकुल प्रसाद गौतम ने आरोप लगाया कि एक अज्ञात चोर रात में दीवार फांदकर मंदिर में घुसता है और दानपेटी से नकदी,प्रसाद तथा अन्य सामान चुरा ले जाता है।चोरी की वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।वायरल वीडियो के आधार पर पुजारी ने पुलिस को तहरीर दी है।