औरैया: बाल श्रम से मुक्त कराकर 11 वर्षीय बालक का जिलाधिकारी ने स्कूल में कराया नामांकन, बीएसए ने पहुंचकर दिलाई सभी सुविधाएं
जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर जनपद में बाल श्रम उन्मूलन एवं समग्र शिक्षा अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बाल श्रम में संलिप्त 11 वर्षीय किशोर को मुक्त कराकर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा गया। किशोर को प्राथमिक विद्यालय याकूबपुर, विकासखंड भाग्यनगर में कक्षा पांच में नामांकन कराया गया। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयासों से गुरुवार