जगदीशपुर: चंद्रभानपुर गांव में जाल में फंसा अजगर का बच्चा, ग्रामीणों में फैला डर
भागलपुर जिले के दरियापुर पंचायत के चंद्रभानपुर गांव में बाढ़ के पानी में मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में शुक्रवार को अजगर का बच्चा फंस गया। जाल में अजगर को देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।