सिरसागंज: रूधेमई हाईवे के समीप स्कूल बस तक नाती-पोतों को छोड़कर लौट रही बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार डीसीएम ने रौंदा
फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र में गांव रूधेमई हाईवे के समीप सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोमवती पत्नी रामौतार राठौर अपने नाती-पोतों को स्कूल बस में बैठाकर वापस लौट रही थीं। तभी इटावा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक अनियंत्रित डीसीएम ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।