रॉबर्ट्सगंज: डीएम ने सभी जलाशयों में 1 जुलाई से 31 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर लगाई रोक
सोनभद्र में 1 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक सभी नदियों, तालाबों और जलाशयों में मछली पकड़ने पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। शनिवार सुबह 11 बजे जिला मजिस्ट्रेट चर्चित गौड़ ने मछलियों के प्रजनन काल को देखते हुए यह आदेश जारी किया है। प्रतिबंध अवधि में मछली पकड़ना, बेचना, मारना या पकड़ने का प्रयास करना पूरी तरह निषिद्ध रहेगा।