बिंदकी: जरियाना और मथुरापुर गांव के बीच रिंद नदी में मिला युवक का शव, परिजनों में मचा हड़कंप, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के रिंद नदी के एक तरफ जरियाना गांव है जबकि दूसरी तरफ मथुरापुर गांव है। शनिवार की सुबह करीब 7:30 बजे रामराज उम्र 35 वर्ष पुत्र रामनरेश निवासी ग्राम जरियाना थाना बकेवर जनपद फतेहपुर का शव थिंद नदी में उताराता देखा गया तो हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ लग गई। परिजन रो रो कर बेहाल हो रहे थे। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा।