ताखा: भड़रपुरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बीएसए ने बच्चों का तिलक कर विद्यालय में करवाया प्रवेश
Takha, Etawah | Jul 1, 2024 ताखा के ग्राम भड़रपुरा में 1 जुलाई की सुबह 9 बजे स्कूल चलो अभियान के तहत इटावा बीएसए राजेश कुमार ने पहुंचकर परिसर में मौजूद बच्चों का तिलक किया और उनका मुंह मीठा कर उनका विद्यालय में प्रवेश करवाया। इस मौके पर विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। जहां बीएसए के द्वारा उन्हें निर्देशित किया गया कि ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र के बच्चे स्कूल पहुंचे और शिक्षा ग्रहण करें।