बांसवाड़ा: जिला एवं सत्र न्यायालय में दोहरी साजिश से हत्या में उम्रकैद, युवक को नशीला पदार्थ पिलाकर मार डाला
जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम सुरेश प्रसाद ने वर्ष 2024 के चर्चित हत्या मामले में आरोपी दिनेश पुत्र रकमा निवासी पलोदरा, थाना सदर को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास तथा एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।अभियोजन के अनुसार दिसंबर 2024 में आरोपी दिनेश ने कालू निवासी पलोदरा को शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।