कोंडागांव: कौशल प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित, इच्छुक हितग्राही लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी में कर सकते हैं आवेदन
जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी कोण्डागांव के द्वारा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत संचालित शटरिंग कारपेंटर, टू-व्हीलर, फोर-व्हीलर, इलेक्ट्रीशियन, सोलार पेनल टेक्निशियन, इमरजेन्सी मेडिकल टेक्निशियन एवं ट्रैक्टर मैकेनिक इत्यादि कोर्सों में 30 अप्रैल 2026 तक कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने 14 से 45 वर्ष तक के हितग्राही भाग ले सकते हैं।