बुढ़ार: बुढार में रेलवे लाइन पर मिला कॉलरी कर्मचारी का शव, मामला दर्ज
Burhar, Shahdol | May 18, 2026 शहडोल के बुढार थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन पर दमानी कॉलरी के कर्मचारी आलोक सिंह का शव मिला। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई है। बताया गया कि वह रविवार शाम घर से नाराज होकर निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच सोमावर सुबह 10 बजे से शुरू कर दी है।