नवाबगंज: गौकशी की फिराक में आया बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, बरामद हुआ तमंचा और कारतूस
क्योलड़िया थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने गौवंशीय पशुओं का वध कर मांस बेचने की फिराक में घूम रहे एक शातिर बदमाश को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।पुलिस के मुताबिक, रात में क्योलड़िया पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि थाना हाफिजगंज