रावतभाटा: दीपावली की रात रावतभाटा में 2 जगह आगजनी, सानीता में मक्का की कड़प जली, फायर टीम ने संभाला मोर्चा
विजय सिंह ने सोमवार सुबह 10 बजे बताया कि रावतभाटा में दीपावली पर रविवार-सोमवार की दरमियानी रात 2 अलग-अलग जगह आग लगने की घटनाएं हुईं। पटाखों की चिंगारी से सानीता गांव में किसान अंबालाल गुर्जर के खेत में रखी मक्का की कड़प सुलग उठी। वहीं राणा पूंजा स्टेडियम के पीछे घास में आग लग गई। सूचना पर नगरपालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद करीब रात 2 बजे त