गाज़ीपुर: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान का दौरा, कहा- बेटियों के जन्म से लेकर विवाह तक के लिए सरकार कर रही इंतजाम
गाजीपुर में आज राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान एक दिवसीय दौरे पर रहीं। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज स्थित महिला अस्पताल का निरीक्षण किया और अस्पताल की साफ-सफाई व मेडिकल स्टाफ के कार्यों पर संतोष जताया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में आयोजित गोदभराई और अन्नप्राशन की रस्म भी निभाई।