गभाना: गभाना में चलती रोडवेज बस में लाइसेंसी पिस्टल से दो बार चली गोली, एक की मौत और पुलिसकर्मी समेत दो घायल
अलीगढ़ के थाना गभाना क्षेत्र में मैनपुरी से दिल्ली जा रही यूपी रोडवेज बस में एक यात्री की लाइसेंसी पिस्टल से अचानक फायर हो गया। गोली कासगंज निवासी विनोद के कंधे में लगी। पुलिस के पहुंचने पर असलाह सुरक्षित करने के दौरान दोबारा फायर हुआ, जिसमें मुख्य आरक्षी रविन्द्र और यात्री राजन के पैर में चोट लगी।