बागपत: रटौल-बंथला मार्ग स्थित प्लाट पर गाली-गलौच कर धमकी और चारदीवारी गिराने का प्रयास, पीड़ित ने SP से की शिकायत
Baghpat, Bagpat | Apr 27, 2026 सोमवार की सुबह करीब साढे 11 बजे खेकड़ा तहसील क्षेत्र के कस्बा रटौल निवासी शका ऊल के मुताबिक गत 21 अप्रैल को रटौल-बंथला मार्ग पर स्थित अपने प्लाट की चारदीवारी करा रहे थे। आरोप है कि कुछ दबंग लोगों ने प्लाट पर आकर गाली गलौच करते धमकी दी। इतना ही नहीं आरोपितों ने प्लाट की चारदीवाली गिरा दी तथा प्लाट पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया।