बैरसिया: गोविंदपुरा में स्कूटी सवार महिलाओं से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
Berasia, Bhopal | Apr 17, 2026 भोपाल के गोविंदपुरा इलाके में स्थित पानी की टंकी के पास जेके रोड पर बाइक सवार 3 युवकों ने स्कूटी सवार महिलाओं से लूट की थी। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। गिरफ्तार दोनों आरोपी अन्य वारदात के लिए भेल के एक खंडहर में प्लनिंग कर रहे थे।