बागपत: भाकियू (अखंड) के सदस्यता अभियान को मिली मजबूती, कई पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति
बागपत के मेरठ रोड स्थित पशु पेट के सामने दिलशाद खान की वर्कशॉप पर रविवार को करीब दोपहर 2:00 बजे भारतीय किसान यूनियन (अखंड) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महेश कसाना के मार्गदर्शन तथा जिला अध्यक्ष धीरेंद्र कसाना के निर्देश पर किया गया। कार्यक्रम की देखरेख जिला संगठन मंत्री दिलशाद खान ने की।बैठक में स