बरहट: मलयपुर गांव के एक घर में बर्तन में निकला विषैला कोबरा सांप, घर वालों में मचा हड़कंप
Barhat, Jamui | Jul 27, 2025 मलयपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर की रसोई में रखे बर्तन से विषैले कोबरा सांप निकल आया। यह घटना तब हुई, जब घर की महिला रोज की तरह खाना बनाने रसोई में पहुंची। जैसे ही महिला ने बर्तन उठाया, उसकी नजर सांप पर पड़ी। घबराई महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद पूरा परिवार डर के मारे घर से बाहर निकल आया। इस घटना का एक वीडियो रविवार 9 बजे सामने आया है।